नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर शहर पुलिस बल के एपीआई शिवाजी ननवरे ने 24 सितंबर 2024 को 8163 मीटर ऊंची माउंट मनास्लू चोटी पर भारतीय तिरंगा और महाराष्ट्र पुलिस का झंडा फहराया, ऐसा करने वाले वह भारत के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं।
शिवाजी ननवरे ने इससे पहले 17 मई 2023 को माउंट एवरेस्ट और 30 मई 2024 को माउंट मकालू पर चढ़ाई की थी। एक वर्ष में 8000 मीटर से ऊंची तीन चोटियों को फतह करने वाले वह पहले भारतीय पुलिस अधिकारी हैं।
सोलापुर के करमाला तहसील के कोहेज निवासी शिवाजी ननवरे की इस उपलब्धि ने महाराष्ट्र पुलिस और पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है।