संजय राऊत ने की भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुळे की तारीफ, महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 15, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर में उद्धव ठाकरे गुट की बैठक के दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे की तारीफ कर सभी को चौंका दिया। भाजपा पर लगातार हमलावर रहने वाले राऊत ने कहा कि बावनकुळे संवाद करने वाले अच्छे नेता हैं और सभी दलों के नेताओं से उनके बेहतर संबंध हैं। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, 18 जुलाई को नागपुर में राम मंदिर की कथित दानराशि गबन मामले के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) की ओर से सामूहिक रामरक्षा पाठ और सभा आयोजित की जाएगी। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नागपुर में बैठक हुई, जिसमें संजय राऊत और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने चंद्रशेखर बावनकुळे के कामकाज की सराहना की।

बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने संजय राऊत को उनके हालिया बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में भाजपा के भीतर नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है और यदि देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जाते हैं तो चंद्रशेखर बावनकुळे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस पर राऊत ने कहा कि बावनकुळे संवाद स्थापित करने में सक्षम नेता हैं और आने वाले समय में भाजपा के भीतर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वहीं, अंबादास दानवे ने भी बावनकुळे की तारीफ करते हुए कहा कि वे सदन में हमेशा सकारात्मक रवैया रखते हैं और कभी नकारात्मक राजनीति नहीं करते। ठाकरे गुट की बैठक में भाजपा नेता की इस तरह खुलकर तारीफ किए जाने से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.