Posted On:Wednesday, March 1, 2023
होली (Holi 2023) के त्योहार को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। सनातन धर्म में हिंदू धर्म में इसका व्यापक महत्व है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। चैत्र मास की प्रतिपदा के अगले दिन होली खेली जाती है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक होता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यदि कोई इन दिनों में शुभ कार्य करता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। होलिका दहन के साथ होलाष्टक का समापन होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। (Holi 2023) इस साल होलिका दहन 07 मार्च को होगा और रंगों का त्योहार 8 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल होलिका दहन की तिथि पर सुबह से ही भद्रा का साया रहेगा। कहा जाता है कि भाद्र काल में शुभ कार्यों से बचना चाहिए। होलिका दहन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि पर एक नजर। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन 07 मार्च 2023 को किया जाएगा और होली 08 मार्च को खेली जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक है. पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 27 मिनट की होगी। भद्रा का मुख काल 7 मार्च को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन का महत्व (Holi 2023) होलिका दहन को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं। एक प्रचलित मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा के दौरान कुछ उपाय करने से व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। इस दिन होलिका दहन से पहले भगवान नरसिंह की पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।(Holi 2023) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिना आरती के इनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए यदि आप अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन से पहले भगवान नरसिंह की पूजा करें और उनकी आरती उतारें।
नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब गाड़ी नंबर भी होगा Aadhar से लिंक, चालान पड़ेगा भारी, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस का तरीका
Realme P4 और P4 Pro भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च: जानें क्या है खास
परमसुन्दरी का ट्रैलर रिलीज़ हुआ
डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, खास लिस्ट में बनाई जगह
नागपुर में सिगरेट के धुएं से रोका तो प्रॉपर्टी डीलर के सीने में घोंपा चाकू
नागपुर में बेटे की पिता से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
14 अगस्त का इतिहास: आज के दिन घटी थीं ये महत्वपूर्ण घटनाएं
भारतीय युवाओं में नींद संबंधी विकारों की बढ़ती समस्याएँ में तेज़ी, आप भी जानें समाधान
Vivo V60 भारत में लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और सभी जानकारी
लाडली बहन योजना के पैसे रुके, बहनों में नाराजगी
बांदा में महाराष्ट्र की चार महिलाओं का टप्पेबाजी गैंग गिरफ्तार, चोरी के गहने और नकद बरामद
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के F-16 नुकसान पर अमेरिका ने चुप्पी साधी, जानिए पूरा मामला
Fact Check: क्या सभी महिलाओं और बेटियों को मिल रही है 'फ्री स्कूटी'? जाने लें वायरल दावे की सच्चाई
18 अगस्त का इतिहास: एक नज़र महत्वपूर्ण घटनाओं पर
Video: मंगल-बुध की स्नेहा दृष्टि से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, खुल सकते हैं तरक्की के द्वार
Fact Check: कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल, पूरी तरह फर्जी है ये प...
16 अगस्त का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं
Rahu Gochar 2025: सितंबर में 3 राशियों पर मेहरबान होंगे राहु, करेंगे पद नक्षत्र गोचर
फर्जी वीडियो से फैलाई गई भ्रामक जानकारी: पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ FIR का दावा निकला गलत
History of 14 August: These important events happened on this day
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer