Aaj ka Panchang 29 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है जो सुबह 09 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी जिसके बाद अष्टमी तिथि मान्य होगी. हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग में मुहूर्त देखते हैं साथ ही शुभ-अशुभ योग के बारे में पता करते हैं. आज की सही तिथि, नक्षत्र, योग, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में जानने के लिए यहां देखें 29 अक्टूबर 2025 का पंचांग.
पंचांग- 29.10.2025🌅
युगाब्द - 5126
संवत्सर - सिद्धार्थ
विक्रम संवत् -2082
शाक:- 1947
ऋतु __ शरद
सूर्य __ दक्षिणायन
मास __ कार्तिक
पक्ष __ शुक्ल पक्ष
वार __ बुधवार
तिथि- सप्तमी 09:22:30
नक्षत्र उत्तराषाढा 17:28:51
योग धृति 07:49:55
करण वणिज 09:22:31
करण विष्टि भद्र 21:49:36
चन्द्र राशि - मकर
सूर्य राशि - तुला
🚩🌺 आज विशेष 🌺🚩 अष्टानिका महापर्व
🍁 अग्रिम पर्वोत्सव 🍁
👉🏻 गोपाष्टमी
30/10/25 (गुरुवार)
👉🏻 आंवला नवमी
31/10/25 (शुक्रवार)
👉🏻 देवप्रबोधिनी एकादशी
01/11/25 (शनिवार)
👉🏻 त्रिस्पर्शा महाद्वादशी व्रत
02/11/25 (रविवार)
👉🏻 प्रदोष व्रतम्
03/11/25 (सोमवार)
👉🏻 वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रतम्
04/11/25 (मंगलवार)
👉🏻 कार्तिक/ सत्य पूर्णिमा व्रतम्
05/11/25 (बुधवार)
यतो धर्मस्ततो जयः
केवल आप ही वो व्यक्ति हो जिसके पास आपकी प्रत्येक समस्या का समाधान है। इस पूरी दुनिया में केवल एक ही इन्सान आपकी तकदीर बदल सकता है। इस पूरी दुनिया में केवल एक व्यक्ति ही आपके प्रत्येक प्रश्न का उत्तर और आपकी सभी समस्या का हल निकाल सकता है। वो कोई दूसरा नहीं केवल और केवल आप ही हो। दूसरे आपको केवल सलाह दे सकते हैं, मार्ग दिखा सकते हैं पर उस पर चलना तो आपको स्वयं ही होगा।आप ही इस दुनिया के वो इकलौते व्यक्ति हैं जो आपकी तकदीर बदलने की सामर्थ्य रखता है और आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। आप ही इस दुनिया के वो एकमात्र व्यक्ति हैं जो आपके जीवन को आनंदमय बना सकता है। कभी आप उस व्यक्ति को खोज रहे हों जो हर प्रकार से आपको संभाल सके तो धीरे से उठकर आइने के सामने चले जाना आपको स्वतः अपने सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जायेंगे।
जय जय श्री सीताराम 👏
जय जय श्री ठाकुर जी की👏
(जानकारी अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों को जन हितार्थ अवश्य प्रेषित करें।)
ज्यो.पं.पवन भारद्वाज(मिश्रा) व्याकरणज्योतिषाचार्य
राज पंडित-श्री राधा गोपाल मंदिर (जयपुर)