नागपुर में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, नाती पर गहराया शक

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 22, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर के पाचपावली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान इंदू चौहान (65) के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके नाती ने की है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पाचपावली थाने में नए थाना प्रभारी अनिरुद्ध पुरी ने हाल ही में कार्यभार संभाला था और 24 घंटे के भीतर ही इलाके में हत्या की यह बड़ी वारदात सामने आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या किसी परिचित व्यक्ति द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घर के पारिवारिक संबंधों, आर्थिक लेन-देन और आसपास की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इंदू चौहान के घर के निचले हिस्से में उनका बेटा और नाती रहता था। नाती पिछले 20 सालों से अपने मामा के पास रह रहा था। वह घटना वाली रात से ही लापता है, जिसके चलते पुलिस का शक उसी पर गहरा गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.