नागपुर में 10 रुपये की चाय बनी हत्या की वजह, विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 13, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर में महज 10 रुपये के चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार दोपहर कपिल नगर थाना क्षेत्र के सहारे पेट्रोल पंप के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज विश्वनाथ यादव के रूप में हुई है, जो सजावटी सामान ढोने वाले वाहन का चालक था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनोज यादव और चाय विक्रेता कैलास गणवीर के बीच 10 रुपये के चाय के बिल को लेकर कहासुनी हुई थी।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर कैलास गणवीर ने चाकू निकालकर मनोज के गले पर वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पान की दुकान चलाता है और वहीं चाय भी बेचता है।

सूचना मिलते ही कपिल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद केवल 10 रुपये के लेनदेन तक सीमित था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.