ज्वालामुखी राख के चलते नागपुर उड़ानों में देरी, यात्रियों को हुई परेशानी

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 27, 2025

नागपुर न्यूज डेस्क: इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट से निकली राख के कारण नागपुर के लिए कई उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बंगलुरु जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाली एयरलाइनों की समय-सारणी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इंडिगो की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट संख्या 6ई6529 निर्धारित समय 6:45 बजे से 1 घंटा 8 मिनट की देरी के साथ रात 7:44 बजे उड़ान भरी। इसी प्रकार मुंबई से आने वाली फ्लाइट 6ई686 डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भर सकी और रात 12 बजे नागपुर पहुंची।

बंगलुरु-नागपुर उड़ान संख्या 6ई486 को 3 घंटे 40 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट 6ई6530 भी 1 घंटा 16 मिनट लेट होकर रात 10:30 बजे उड़ान भर सकी। इसके चलते विमान रात 12:15 बजे नागपुर पहुंचा।

इंडिगो की अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुईं। रात 11 बजे उड़ान संख्या 6ई2738 1 घंटा 35 मिनट देरी से दिखाई दी, जबकि पुणे से नागपुर के लिए दोपहर 12:15 की फ्लाइट संख्या 6ई6798 एक घंटे लेट होकर दोपहर 2:45 बजे नागपुर पहुंची।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.