दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे; यात्रियों में मची हलचल

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 26, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र में शुक्रवार रात दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई। बोरखेड़ी स्टेशन पार करने के बाद ट्रेन के ए-1, बी-2 और बी-5 कोच की खिड़कियों के शीशे पत्थर लगने से टूट गए। रेलवे के मुताबिक, घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ यात्री ट्रेन के अंदर खाना खाते नजर आ रहे हैं, तभी अचानक खिड़की का शीशा टूटकर अंदर बिखर जाता है।

बताया गया कि यात्री नागपुर से मुंबई जा रहे थे। वीडियो में एक यात्री यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वे खाना खा रहे थे, तभी अचानक खिड़की पर कोई चीज आकर लगी और शीशा टूट गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने भी पुष्टि की कि रात करीब 8:27 बजे बाहर से किसी वस्तु या पत्थर के टकराने से खिड़कियां टूटीं।

घटना की जानकारी रात करीब 8:46 बजे मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन में किलोमीटर 803 से 796 के बीच और बोरखेड़ी व ब्राह्मणी गांवों के आसपास भी जांच की गई। पुलिस ने गांव के पुलिस पाटिल और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सबूत नहीं मिला।

रेलवे के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शनिवार तड़के 2:55 बजे रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत क्राइम नंबर 325/2026 दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रेन पर पत्थर किस जगह से फेंका गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.