नागपुर में E20 ईंधन के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, गडकरी आवास घेराव से पहले कई कार्यकर्ता हिरासत में

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 3, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर में सोमवार को यूथ कांग्रेस ने ई-20 (E20) ईंधन के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास का घेराव करने के लिए चिटनवीस पार्क चौक से मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई-20 ईंधन को आम लोगों और वाहन चालकों के लिए नुकसानदायक बताते हुए नारेबाजी की। गडकरी के आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस लगातार ई-20 ईंधन के मुद्दे पर केंद्र सरकार और नितिन गडकरी को घेर रही है। पार्टी का कहना है कि संसद में 29 जुलाई को दिए गए गडकरी के जवाब से लोगों की चिंताएं दूर नहीं हुई हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि देशभर से वाहन मालिकों और मैकेनिकों की ओर से ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद माइलेज में कमी, इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित होने, पुराने वाहनों में इंजन से जुड़ी दिक्कतें, फ्यूल लाइन में जंग और रबर के पुर्जों के खराब होने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.